Homeउत्तर प्रदेशआटो रिक्शा पडाव अड्डा के नाम पर जारी वसूली को लेकर दबंगों...

आटो रिक्शा पडाव अड्डा के नाम पर जारी वसूली को लेकर दबंगों का आतंक रिक्शा चालकों पर हमले में एक की शिकायत पर मामला दर्ज, आटो रिक्शा चालक को देखने चिकित्सालय पहुंचे सभासद पर भी हुआ हमला

8 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी – योगी राज में भी कुछ सफेदपोश दबंग ना सिर्फ भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के प्रयासों पर पूर्णविराम लगाते नजर आ रहे हैं बल्कि वसूली के आतंक की नई कहानी जनपद के हैदरगढ़ क्षेत्र में पुरानी सरकारों की तर्ज पर लिखने के प्रयास का मामला चन्द मारपीट के वीडियों के रूप में वायरल है। जिसमें यह बात दीगर है कि कुछ बड़े केंद्र व राज्य सरकार की किरकिरी की संभावना बावजूद आतंक के किरदारों को संरक्षण देते नजर आ रहे हैं जिसमें दो मामलों में एफआईआर दर्ज होने के बाद लीपापोती के लिए पीड़ितों के खिलाफ ही षणयं़त्र की व्यूह रचना स्वरूप एक शिकायती तहरीर कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस को दे दर्ज कराने की कवायत में दबाव का प्रयास किया जा रहा है।
बताते चलें कि मामला आटो रिक्शा, टैक्सी आदि के लिए पडाव अड्डा के नाम पर चलती सड़क पर निर्धारित से कई गुना जबरन वसूली को लेकर है। जिसका विरोध करने वालों को डण्डे व बाहुबल के बल पर मुंह बंद करने के प्रयास में कई मारपीट की बात सामने आयी है। जिसमें एक मामला ज्यादा हाईलाईट व वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की नजर में आया तो पुलिस ने मामला भी चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास रिक्शा चालक को शिकायत अनुसार टैक्सी स्टैंड की वसूली करने वालों के जमकर मारापीटा। उसने अपने परिवार को बुलाया तो आरोपियों ने उन्हें भी नही छोड़ा किसी फिल्मी सीन की तरह ही। पुलिस को दी गयी शिकायत के अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के चैबीसी गांव निवासी स्मंतकमणि शर्मा पुत्र गिरिजा शंकर शर्मा तीन सवारी अपने ई रिक्शा पर बैठाकर हैदरगढ़ से इन्हौना की तरफ बिठाकर जा रहे थे तभी अवैध वसूली स्टैंड लगाये बैठे दबंगों ने वसूली के लिए मना करने पर रिक्शा चालक को बुरी तरह पीटा। बुरी तरह जख्मीं होने पर ही छोड़ा जिसके बाद रिक्शा चालक जब अपने भाई और पिता को बुलाकर लारया तो उनसे भी दबंगों ने मारपीट अभद्रता की। जिसकी शिकायत करने पर हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस ने आरोपी दबंगों ब्रिजेश मिश्रा, बृजेश सिंह, विमलेश मिश्रा टोकनर, राजू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं वसूली का विरोध कर रहे सभासद को जब मारपीट की जानकारी हुई तो पीड़ित रिक्शा चालक परिवार से मिलने जब भटखेरा वार्ड के सभासद सूरज दीक्षित जब चिकित्सालय पहुंचे तो वहां पर पहले से ताक में बैठे चार दबंगों ने सभासद को ना सिर्फ मारापीटा बल्कि लूटपाट की शिकायत भी सभासद ने पुलिस से तहरीर देकर करते हुए बताया कि आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में भी नहीं बख्शा। जिसपर पुलिस ने शिकायत पर चेयरमैन हैदरगढ़ के छोटे भाई उत्तम तिवारी पुत्र लक्ष्मीशंकर तिवारी, आशुतोष उर्फ गब्बर, पुत्र हरि बहादुर सिंह, शुभम शुक्ला उर्फ बद्दू पुत्र गिरिजा शंकर शुक्ला पेचरूआ, पुष्कर शुक्ला पेचरूआ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें शुभम दीक्षित की बात सच माने तो उसकी जेब मे रखे 5 हजार रूपये भी ले लिये। सूरज दीक्षित का 15 हजार रूपये की कीमत का मोबाइल भी बद्दू ने तोड़ दिया। सभासद की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों द्वारा स्कार्पियो गाड़ी यूपी 32 केटी 2300 के इस्तेमाल का भी जिक्र किया है।
अब बड़ा सवाल ये है कि जब पड़ाव अड्डा की नीलामी 31 मार्च तक ही थी तो वसूली कैसे की जा रही है! वसूली मामले को लेकर जब संवाददाता ने अधिशाषी अधिकारी से जानने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
वहीं सूत्रों के बताए अनुसार आरोपियों को बचाने के लिए रचे जा रहे षणयंत्र की बात तब सामने आयी जब दोनों मामलों में पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने की जानकारी मिलने पर रसूखदारों के द्वारा रचे जा रहे खेल में श्यामू आर्या, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, मोहित शर्मा और अनुज शुक्ला की तरफ से भी हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस को मिली तहरीर की बात सामने आयी है। जिसमें जानकारी अनुसार आरोपियों का कहना है कि वे लोग सुबेहा मोड़ पर वसूली कर रहे थे तभी वहाँ कुछ लोग आये और इनकी रशीद की पर्चियों को फाड़ दिया और कहा कि हमको भी हिस्सा दो नहीं तो वसूली नहीं करने देंगे ये कहकर मारपीट करने पर आमदा हो गये! इस संबंध मे खबर लिखने तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। जिसमें यह बात अहम है कि वसूली पडाव अड्डे के अंदर होनी चाहिए सड़क पर नहीं और कार्यकाल समाप्त होने के बाद अवैध वसूली की स्वीकृति किसने और नियम कानून को दरकिनार कर कैसे दे दी जो आतंक का प्रयाय बनी नजर आ रही है।
वहीं मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दो मामलों मे शिकायत पर एफआईआर दर्ज हो गई है। तीसरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर मामले की तह तक पहुंचा जायेगा। मारपीट का वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular