सिद्धौर, बाराबंकी – स्थानीय नगर पंचायत सिद्धौर में हिंदू राष्ट्र शक्ति के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित कर पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारे लगाए और पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन जताया।
रविवार को श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हिंदू राष्ट्र शक्ति के जिला अध्यक्ष शिवम सिंह के नेतृत्व में सिद्धेश्वर मंदिर से अपने कार्यकर्ताओं के साथ मसाज जुलूस निकालकर नगर के मिल चैराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका और जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौके पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अन्नू सिंह ने पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ कार्यवाही कर देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष दीनानाथ रावत ,रामराज कनौजिया, विवेक राजपूत, मदन बृजेश वर्मा, रामप्रसाद वर्मा, तीरथ राम दिनेश शर्मा, प्रवीण सिंह सिसोदिया लल्लू रावत, अमरीश रावत अक्षय पाठक, पवन मिश्रा, सहित पुलिस चैकी प्रभारी रामप्रकाश मिश्रा मौजूद रहे।




