Wednesday, February 11, 2026
spot_img

18.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeअमेठीइन्हौना पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा, चोरी के विभिन्न प्रकार के कपड़े,...

इन्हौना पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा, चोरी के विभिन्न प्रकार के कपड़े, 1150 रुपये नकद के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद अमेठी – में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 18.01.2025 को उ0नि0 विपिन बिहारी सिंह मय हमराह द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 05/25 धारा 305,317(2) बीएनएस थाना इन्हौना जनपद अमेठी से संबंधित प्रकाश में आये मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त मो0 आजाद पुत्र बादशाह खान निवासी दिलावलगढ़ मजरे आजादपुर थाना इन्हौना जनपद अमेठी को इन्हौना-सुबेहा बॉर्डर के पास से समय करीब 06.50 बजे शाम को गिरफ्तार किया गया । मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर दिखा न सका । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 13/14.01.2025 को इन्हौना मेन रोड पर स्थित मनीष साड़ी सेन्टर का शटर एक मोटी सरिया/ सम्बल से खोलकर 15 अदद साड़ियां ,01 लहंगा-चुन्नी एवं 2000 रुपये चुरा लिये थे, जिनमे से 06 साड़िया उसने बेंच दी हैंअभियुक्त की निशानदेही पर रेलवे क्रासिंग के पास से घटना में प्रयुक्त 01 मोटी सरिया/ सम्बल बरामद किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना इन्हौना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular