Homeउत्तर प्रदेशईंट लदी ट्रेक्टर ट्राली मे घुसा तेज रफ्तार ऑटो, दो लोग गंभीर...

ईंट लदी ट्रेक्टर ट्राली मे घुसा तेज रफ्तार ऑटो, दो लोग गंभीर रूप से घायल

7 / 100 SEO Score

जैदपुर, बाराबंकी – जैदपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर चैराहा के पास ईंट लदी ट्रेक्टर ट्राली मे घुसा तेज रफ्तार ऑटो दो लोग गंभीर रूप से घायल सीएचसी जैदपुर से जिला अस्पताल रेफर किए। बताते चले पूरा मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर चैराहा के पास का है। जहाँ तेज रफ्तार ऑटो पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में घुस गया। जिससे ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची डायल 100 और एम्बुलेंस, पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी जैदपुर मे भर्ती कराया। जहाँ एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरे घायल का सीएचसी मे इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैदपुर से सफदरगंज की ओर जा रहे भानमऊ के एसबीएफ ईंट भट्टे पर लगे ट्रैक्टर मे अचानक डीजल खत्म हो गया। ट्रैक्टर झटके लेकर बंद हो गया। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ट्राली मे घुस गया। जिससे चालक और एक अन्य सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेज दिया हैं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular