उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत कबीरउद्दीनपुर गांव में 16 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या कर दी गई। हत्यारा अनुराग यादव का पड़ोसी बताया जा रहा है। पड़ोसी ने अनुराग का सर तलवार से काटकर अलग कर दिया जब वह सुबह घर के बाहर ब्रश कर रहा था। बताया जा रहा है 40 साल पुराने जमीन विवाद को लेकर ये हत्याकांड हुआ। अनुराग अपनी 05 बहनों में एक अकेला भाई था। अनुराग ने ताइक्वांडो में हाल ही में नोएडा में हुई ओपन नेशनल में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा, इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता था।
उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत कबीरउद्दीनपुर गांव में 16 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या
RELATED ARTICLES




