उत्तरप्रदेश- विधानसभा में बोले गाज़ीपुर के जमानिया से सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने उठाया पॉवर कॉर्पोरेशन के निजीकरण का मुद्दा ओमप्रकाश सिंह ने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को लेकर घेरा,कहा मंत्री जी को मालूम नही की प्रदेश में 75 जनपद हैं,इनका मन होता है तो लखनऊ से दिल्ली चले जाते हैं,बहुत मन हुआ तो मऊ चले जायेंगे ओमप्रकाश सिंह ने नेता सदन मुख्यमंत्री योगी से बिजली के निजीकरण का मुद्दा उठाया कहा कि इसका परिणाम बहुत बुरा होगा,आपकी ही बदनामी होगी निजीकरण से केवल बिजनेसमैन को लाभ होगा,किसान आमजन बर्बाद हो जाएगा इसके साथ ओमप्रकाश सिंह ने विधायक निधि की भी बात कही,कहा विधायक निधि बढ़ा दीजिये आपके भी विधायकों की मांग है,वो डर की वजह से आप से कुछ नही कह पाते,हमसे ही कहलवाते हैं,उन्हें डर है कि उनका टिकट न कट जाए!




