Homeउत्तर प्रदेशउर्दू भाषा, साहित्य की अनमोल धरोहर हैरूअहमद सईद हर्फ

उर्दू भाषा, साहित्य की अनमोल धरोहर हैरूअहमद सईद हर्फ

3 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी- बज्म-ए-तहफ्फुज-ए-उर्दू की स्थापना यौमे उर्दू के अवसर पर की गई थी। बज्म का उद्देश्य उर्दू भाषा की सुरक्षा, सेवा एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को कायम रखना है। इसकी स्थापना में स्व0 मौलाना फैजी मजाहिरी व स्व0 डॉ0 तौसीफ फतेहपुरी का एहम रोल था।
उक्त विचार बज्म के तरही मुशायरे के अवसर पर अहमद एजुकेशनल एकेडमी हाल फतेहपुर में अध्यक्षता कर रहे उस्ताद शायर एडवोकेट अहमद सईद हर्फ ने व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि उर्दू भाषा, साहित्य की अनमोल धरोहर है। बज्म-ए-तहफ्फुज-ए-उर्दू की मासिक तरही नशिस्तों एवं तरही मुशायरों का सिलसिला कई महीनों से रुका हुआ था। लेकिन अब बज्म की साहित्यिक सरगर्मियां एवं कार्यक्रम अब निरंतर जारी रहेंगे। हम सभी अपने बच्चों को उर्दू की तालीम जरूर दिलाएँ। कारी जाकिउल्लाह की तिलावत और हाफिज सलमान की नात से प्रारम्भ होने वाले इस तरही मुशायरे का संचालन हस्सान साहिर ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जमीअत उलमाए हिन्द के जिला उपाध्यक्ष शाकिर बहलीमी व नगर पंचायत फतेहपुर के पूर्व सदस्य मो. वैस अंसारी ने शिरकत की।
अहमद सईद हर्फ ने पढ़ा- अब तो मुन्सिफ भी बिकने लगे, अब तो आसां वकालत नहीं। शादाब अनवर ने पढ़ा- मशविरा उनसे क्या कीजिए, जिनमें फहम-ओ-फरासत नहीं। हसन फतेहपूरी ने पढ़ा- इस कदर सोचता हूँ हसन, सोचने की भी फुरसत नहीं। हस्सान साहिर ने पढ़ा- वार और नातवां जिस्म पर, बुजदिली है शुजाअत नहीं। सलमान फतेहपुरी ने पढ़ा- तंज है वो नसीहत नहीं, जिसमें शामिल मोहब्बत नहीं। इसके अलावा हसीब यावर, इमरान सहबा, शमशाद रायपूरी ने भी अपना-अपना तरही कलाम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर हाजी एजाज अहमद अंसारी, मो0 जावेद अंसारी, अब्दुल मालिक, निजामुद्दीन खां, खलीकुर्रहमान, मो0 सगीर कुरैशी, अली अशहद, मो0 अंजर, अबू दरदा, अब्दुल्लाह आदि श्रोता उपस्थित रहे। अन्त में बज्म के सेक्रेटरी हस्सान साहिर ने सभी शायरों और श्रोताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular