Homeउत्तर प्रदेशएकादशी के दिन खाटू श्याम मंदिर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100...

एकादशी के दिन खाटू श्याम मंदिर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों का हुआ परीक्षण

4 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – काशीराम कालोनी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर एकादशी के पावन अवसर पर एक विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। ज्ञात हो काशीराम कालोनी नगर पंचायत कस्बा फतेहपुर खाटू श्याम मंदिर पूजा कमेटी एवं स्वास्थ्य विभाग सी एच सी फतेहपुर के संयुक्त प्रयास से आयोजित निशुल्क  स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन सीएचसी अधीक्षक डॉ अवनीश चैधरी ने फीता काट कर किया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ अखिलेश वर्मा और डॉ संध्या गुप्ता ने चिकित्सीय स्टाफ विष्णु गुप्ता व विमलेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।वहीं स्वास्थ्य परीक्षणोपरांत मौजूद सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गई। इस अवसर पर जहां उपजिलाधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा ने मंदिर में खाटूश्याम भगवान के दर्शन किए और आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं एकादशी दिन के अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता बहनें बच्चों सहित पुरूष  सभी मंदिर पहुंचकर जय कारा लगातें हुए श्याम बाबा के दर्शन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

4 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular