रामसनेहीघाट, बाराबंकी- तहसील रामसनेहीघाट अंतर्गत इटहुवा में रानी फूल कुवाँरि के स्थान पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय धनुष यज्ञ श्रीराम विवाह मेले का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पहुचे भाजपा नेता जवाहरलाल वर्मा व डीडीसी अभिषेक वर्मा ने भगवान श्रीराम की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया। रविवार को आयोजित एक दिवसीय धनुष यज्ञ श्रीराम विवाह मेले में प्रभु राम व माता सीता विवाह सहित तमाम लीलाओं का मंचन हुआ। सीता स्वयंबर में परशुराम लक्ष्मण संवाद, रावण बाणासुर संवाद, श्री राम द्वारा शिव धनुष का खंडन एवं सीता-राम का विवाह आदि का मंचन देखकर श्रद्धालु दर्शक भाव विभोर हो गए। उन्होंने आदर्श रामलीला व नाटक मंडल ग्राम टडिया महुलारा के, कलाकारों द्वारा किये गए मंचन की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता जवाहरलाल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा नयन के साथ साथ आयोजक डॉ आदर्श वर्मा, कल्लू वर्मा, विमल तिवारी, कथा व्यास पंडित दुर्गेश तिवारी, कपिल तिवारी, सतीश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
एक दिवसीय धनुष यज्ञ मेले का हुआ भव्य आयोजन
RELATED ARTICLES




