Homeउत्तर प्रदेशएन एस एस ने डिजिटल धोखाधड़ी और ओटीपी के ख़तरों की दी...

एन एस एस ने डिजिटल धोखाधड़ी और ओटीपी के ख़तरों की दी जानकारी 

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – क्षेत्र में बुधवार को गांव खेरिया के ग्रामीणों को डिजिटल सुरक्षा और एआई के फायदों की जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार साईं पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने सफाई और झंडारोहण किया और ग्राम खेरिया में स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके समझाए। उन्होंने शिक्षा और कृषि में एआईकेलाभदायक उपयोग  भी बताए। सभासद अजय वर्मा की मौजूदगी में डिजिटल धोखाधड़ी और ओटीपी शेयरिंग के खतरों पर विस्तार से चर्चा की गई। बौद्धिक सत्र में सब इंस्पेक्टर आनंद शुक्ला और कांस्टेबल राहुल प्रजापति ने छात्राओं को एआई से जुड़े जोखिमों के बारे में बताया। उन्होंने फोटो के दुरुपयोग की स्थिति में तुरंत पुलिस में शिकायत करने का सुझाव बताया। महाविद्यालय प्रबंधक विपिन राठौर और उप-प्रबंधक विक्रांत राठौर ने मोबाइल तकनीक के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में डॉ. दिनेश शुक्ला, के. के. वर्मा और डॉ. आशुतोष राव सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। प्राची सोनी, प्रियांशी और विनीता समेत कईस्वयंसेविकाओं ने  अपना सक्रिय योगदान प्रदान किया

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular