Homeउत्तर प्रदेशएमएमयू स्वास्थ्य शिविर के निःशुल्क आयोजन में 60 मरीजों का हुआ मुफ्त...

एमएमयू स्वास्थ्य शिविर के निःशुल्क आयोजन में 60 मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज टीकाकरण और लैब टेस्ट की सुविधाएं भी रहीं सुलभ

8 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी – रामनगर तहसील स्थित त्रिलोकपुर गांव में सोमवार को राष्ट्रीय एमएमयू परियोजना के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक अधीक्षक की निगरानी में आयोजित इस शिविर में डॉ. राकेश कुमार ने 60 मरीजों का उपचार किया।
शिविर में साधारण बीमारियों का इलाज, संक्रामक और गैर संक्रामक रोगों की जांच की गई। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य, दंत चिकित्सा, नेत्र जांच और ईएनटी की जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। वृद्धों, गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और किशोरों की भी जांच की गई।
शिविर में टीकाकरण, प्राथमिक उपचार और लैब टेस्ट की सुविधाएं दी गईं। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त वितरित की गईं। स्वास्थ्य टीम में एमएमयू प्रबंधक शुभम सोनी, डॉ. राकेश सोनी, फार्मासिस्ट प्रवेश कुमार, लैब टेक्नीशियन कैलाश कुमार, पायलट विकास और कौशल पाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular