Homeउत्तर प्रदेशओवरटेक करने का प्रयास पड़ा महगा, एक भाई की गई जान तो...

ओवरटेक करने का प्रयास पड़ा महगा, एक भाई की गई जान तो दूसरा गंभीर भर्ती

7 / 100 SEO Score

जैदपुर, बाराबंकी- कार को ओवरटेक करते समय मोटरसाइकिल सवार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। जिसकी  दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं दूसरा भाई गम्भीर रुप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताते चलें कि हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के भियापुर गांव निवासी 28 वर्षीय सूरज अपने भाई रमेश के साथ अपनी मोटरसाइकिल से बाराबंकी जा रहे थे। रास्ते में जैदपुर थाना क्षेत्र के हरख चैराहा के पास एक कार को ओवरटेक करते समय मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गयी।
टक्कर काफी तेज होने के कारण मोटरसाइकिल ट्रॉली के नीचे घुस गई! जिससे सूरज की मौके पर मौत हो गयी! जबकि भाई रमेश को घायल हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही जैदपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को ट्रैक्टर ट्रॉली से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।
जैदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि हरख चैराहा के पास मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुई दुर्घटना में सूरज की मौत हो गयी है। शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular