Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeअमेठीओवरटेक करने में टैंकर से टकराई बेकाबू कार, लखनऊ की सात महिलाएं...

ओवरटेक करने में टैंकर से टकराई बेकाबू कार, लखनऊ की सात महिलाएं घायल

बाजारशुकुल, अमेठी – ओवरटेक करने के चक्कर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार सामने जा रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में चालक और सात महिलाएं घायल हो गईं। लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी कार चालक दिलशाद सोमवार को लखनऊ से कुशीनगर एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सात महिलाओं को लेकर रवाना हुआ। कार बाजारशुकुल थानाक्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुंची ही थी की ओवरटेक करने चक्कर में बेकाबू होकर सामने जा रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में लखनऊ के गोमती नगर विस्तार निवासी हर्षिता (30), सौम्या (24), पूजा (30), गुडि़या (34), सरोजनी नगर निवासी शिखा कुमारी (24), अमौसी निवासी स्नेहा (20) और वाराणसी जिले के चंदौली निवासी खुशी राय (24) घायल हो गईं। हादसे के बाद सभी घायलों को सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने हर्षिता, शिखा, गुड़िया व दिलशाद की हालत की नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन बहाल करवाया गया। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करेंगे। दुर्घटना में घायल गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को अलग-अलग एंबुलेंस से हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, वहीं चौथी घायल महिला शिखा तिवारी को एंबुलेंस नहीं मिल सकी। ऐसे में दुर्घटना के बाद से करीब चार घंटे तक उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार किया। महिला को सीएचसी मेें ही रोके कर रखा गया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि लाइफ सपोर्ट की एंबुलेंस मौजूद है, घायल महिला को सामान्य एंबुलेंस की जरूरत है, जिसे बाहर से मंगाया गया है। हादसे में जख्मी होने वाली सभी महिलाएं एक लोक गायन समूह से जुड़ी हैं। इस इवेंट कंपनी के संचालक सहजी ने बताया कि शादी की बुकिंग कुशीनगर जिले में की थी जिसमें सभी को संगीत कार्यक्रम में शामिल होना था। वहीं घायलों में शामिल स्नेहा ने बताया कि बस को ओवरटेक करते समय उनकी गाड़ी टैंकर से टकरा गई। हम सभी सो रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular