Homeउत्तर प्रदेशऔषधि विभाग की टीम की छापेमारी को लेकर औषित के दुकानदारों में...

औषधि विभाग की टीम की छापेमारी को लेकर औषित के दुकानदारों में हड़कम्प

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी- जनवद में खुलेआम दवा की दुकानों से हो रही कोरक्स सहित अन्य नशीली मादक दवाईयों की बिक्री को  मीडिया की स्टिंग ऑपरेशन द्वारा सामने आने पर जिल् प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जहां जिम्मेदार विभाग पर दृष्टि टेढ़ी की तो वहीं विभाग ने भी जनपद भर की संभावित दुकानों पर छापामार कार्रवाई की।
मामले में डीएम सत्येन्द्र कुमार के सख्त निर्देश पर औषधि निरीक्षक विभाग ने सभी मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने तथा नारकोटिक्स औषधियों की अनाधिकृत व्यक्तियों को विक्री किये जाने पर प्रभावी रोकथाम को ल्रेकर जहां कड़े निर्देशों के अनुपालन पर सख्ती से कड़ाई शुरू की। वही थाना देवां में कोडीनयुक्त सिरप के अवैध बिक्री की शिकायत प्राप्त होने के दृष्टिगत आज देवां शरीफ के आस पास स्थित मेडिकल स्टोर्स पर छापे की कार्यवाही भी की गई।
जानकारी देते हुए औषधि निरीक्षक सीमा सिंह ने बताया कि छापे की कार्यवाही में न्यू जयसवाल मेडिकल स्टोर, शीबू मेडिकल स्टोर, हिन्द मेडिकल स्टोर एवं एस एन मेडिकल स्टोर, की औचक जांच की गई। सभी मेडिकल स्टोर्स की जांच में मौके पर विक्रेताओ द्वारा शेडयूल एच-। औषधियों संबंधी अभिलेख, नियमित जारी कैशमेमो तथा प्रतिष्ठान में लगे हुए कैमरों की रिकॉर्डिंग मौके पर प्रस्तुत न कर पाने के दृष्टिगत सभी मेडिकल स्टोर्स को नोटिस प्राप्त कराते हुए औषधियों के विक्रय कार्य न किए जाने तथा मेडिकल स्टोर्स का संचालन चंद करने के सख्त निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल स्टोर संचालको को सख्त निर्देश दिये गये हैं । बिना प्रिस्क्रिप्शन के शेडयूल एच-1 की औषधियों का विक्रय न किया जाये। इसके संबंध में सी०सी०टी०बी० कैमरा की भी रैन्डम आधार पर कई दिनों की रिकार्डिंग की भी जांच की जा रही है तथा कैशमेमो एवं शेडयूल एच-1 के अभिलेखों को भी नियमानुसार रखें जाने के निर्देश दिये गये।
इन सभी आदेशों का अनुपालन सख्ती से कराए जाने हेतु जांच के समय अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबन तथा निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular