Homeउत्तर प्रदेशकपड़े डालने गई महिला छत से गिरी हालत गम्भीर, रेफर

कपड़े डालने गई महिला छत से गिरी हालत गम्भीर, रेफर

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बंजरिया गाव निवसानी  शालिनी वर्मा 32पत्नी रंजीत कुमार  जो अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए डालने गई थी की अचानक पैर फिसलने  से छत से नीचे गिर कर गम्भीर रूप  से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शालिनी वर्मा कपड़े धोने के बाद उन्हें छत पर सुखाने के लिए डालने गई। उसी दौरान उनका पैर अचानक फिसल गया और वह अपना संतुलन खो बैठीं। देखते ही देखते वह छत से नीचे आ गिरी। बुरी तरह जख्मीं हो शालिनी ने जोरों से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर शराबा और चिल्लाने की आवाज सुनते ही घर में मौजूद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि शालिनी घायल अवस्था में छत से नीचे गिरी पडी हुई है। आनन फानन में परिजनों  ने 108 एंबुलेंस की मदद से शालिनी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लेकर आए। जहां मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल शालिनी वर्मा का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। लेकिन उनकी हांलत गम्भीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular