Homeउत्तर प्रदेशकरंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

7 / 100 SEO Score

शाहगढ़, अमेठी – मुंशीगंज क्षेत्र के कटरा महारानी गांव में खेत की मेड़ पर लगे करंटयुक्त तार की चपेट में आने से देवा कोरी की मौत हो गई।इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कृष्णा ने बताया कि उनके पति देवा मजदूरी के सिलसिले में मुंशीगंज गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। बुधवार सुबह गांव के पास खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिली। बताया कि उनके पति की मौत खेत की मेड़ पर करंटयुक्त तार की चपेट में आने से हुई है। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। देवा अपने मां-बाप से अलग रहते थे और मजदूरी कर पत्नी व दो बच्चों अंशु 12 वर्ष और दीपांशी छह वर्ष का पालन-पोषण करते थे। देवा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular