Homeउत्तर प्रदेशकस्बा रामपुर कटरा मे शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग

कस्बा रामपुर कटरा मे शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – सफदरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा रामपुर कटरा मे शार्ट सर्किट से लगी आग से जनरल एव बुक स्टोर की दुकाने जल कर राख हो गयी भीषण आग को काबू पाने के लिए जब तक फायर विग्रेड की गाडी आती तब तक डेढ़ लाख की नगदी सहित 4 फ्रिजर, बैटरी पैनल मोबाईल आदि जल गये।
रविवार की सुबह करीब 9 बजे रामपुर कटरा स्थित कल्याणी नदी पुल के निकट स्थित ताजुद्दीन पुत्र मोहम्मद आमीन की जनरल स्टोर की दुकान से अचानक आग की लपटे निकलने लगी लोग आग को बुझाने के लिए दौड़ते कि इससे पहले आग की लपटे बगल मे ही स्थित ताजुद्दीन की दूसरी बुक स्टोर की भी दुकान को अपने आगोस मे ले लिया और देखते ही देखते दोनो दुकाने आग का गोला बन गयी। ग्रामीणों के तमाम प्रयासों के बाद भी काबू न मिलने पर पहुंची फायर विग्रेड की गाडी ने अथक प्रयास कर आग को बुझाया तब तक दुकान मे रखी डेढ़ लाख की नगदी सहित 4 फ्रिजर, बैटरा पैनल, 4 सीसीटीवी कैमरा, 1 एल सी डी,  मोबाईल सहित जनरल स्टोर का सामान व बुक स्टोर की सामग्री जलकर राख हो गयी। आग मे करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है ।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular