Homeउत्तर प्रदेशकहासुनी में युवक पर जान लेवा हमला

कहासुनी में युवक पर जान लेवा हमला

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र अंतर्गत देर शाम ब्रहस्पतिवार को देवखरिया वार्ड के दिकोलिया मोहल्ले के निवासी अरूण कुमार  अपने एक घर से दूसरे घर को जारहे थे की मुहल्ले के ही लोगों ने कहासुनी में  जान लेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ले के ही रास्ते में टीटू, बबीता, बिटाना और कमलेश ने रोका और कहासुनी करने लगे कहासुनी होते होते बिकराल लडाई झगडे के रूप में तब्दील हो गई। जिसमें अरूण के विरोध करने पर विरोधियों ने ईट पत्थर और लाठी दण्डों से हमला बोल अरूण को बुरी तरह जख्मीं कर दिया। बचाव में लोगों को जुटते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की भाभी उसे थाने लेजाकर शिकायती पत्र देकर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए जानमाल की सुरक्षा की गनहार लगाई है। शिकायत पर मुकामी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर इलाज के लिए भर्ती कराया है।
उप निरीक्षक मनोज कुमार राणा ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular