Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरी यादव की तेरही संस्कार पर पहुंचे सांसद तनुज...

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरी यादव की तेरही संस्कार पर पहुंचे सांसद तनुज पुनिया, दी श्रद्धांजलि

3 / 100 SEO Score

बाराबंकी – दिवंगत गौरी यादव बहुत ही जुझारू और जमीन से जुड़ी संघर्षशील महिला थी। उनकी असमय हुयी मौत से कांग्रेस पार्टी को बड़ी क्षति हुयी है, उनकी कमी कांग्रेस संगठन को हमेशा खलती रहेगी। कांग्रेस परिवार उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है, मै उनके बेटे अनुराग यादव से अनुरोध करूंगा की वह आगे बढ़कर अपनी स्वर्गीय मां के सपनों को पूरा करे और कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में अपना पूरा सहयोग दे। स्वर्गीय गौरी यादव के सपनों को हम कांग्रेसजन पूरा कर सकें यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्वांजलि होगी। उक्त शोक संवेदना, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने शुक्रवार कांग्रेस पार्टी की दिवगंत नेता जिला कांग्रेेस कमेटी की उपाध्यक्ष गौरी यादव के ग्राम मौथरी में कार्यक्रम स्थल एसडीई एकेडमी पर सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया तथा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के साथ उनके तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विद्यालय परिसर में उनकी याद में पेड़ लगाकर तथा उनके बेटे अनुराग यादव उर्फ अन्नू को पगड़ी बांधकर साम्प्रदायिकता से लड़ने तथा कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती पहुंचाने की जिम्मेदारी देते हुयेे व्यक्त किए। मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद डाॅ पी.एल.पुनिया, पूर्व राज्यसभा सदस्य आनन्द प्रकाश गौतम, प्रदेश सचिव आदर्श पटेल, कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अमरनाथ मिश्रा, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, केसी श्रीवास्तव, वीरेन्द्र प्रताप यादव, अजय रावत, राम हरख रावत, अनिरूद्ध सिंह, फरीद अहमद, सना चैधरी, सोनम वैश्य, धनन्जय सिंह, फरहान वारसी, जयन्त गौतम, अरविन्द सिंह, गोपी कनौजिया, शुभम मिश्रा, आनन्द रावत, सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular