Homeउत्तर प्रदेशकारागार मंत्री जियनपुर गांव में निरीक्षण के बाद जरगावा प्रधान को दिया...

कारागार मंत्री जियनपुर गांव में निरीक्षण के बाद जरगावा प्रधान को दिया आदेश गांव में लगाए कैंप

7 / 100 SEO Score

कोठी, बाराबंकी- राज्यमंत्री कारागार सुरेश शाही व क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत बुधवार को पहले सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के जियनपुर पंचायत भवन व मिनी स्टेडियम का भ्रमण किया। उसके बाद बीडीओ सिद्धौर पूजा गुप्ता द्वारा जरगावां पंचायत भवन परिसर में आयोजित चैपाल में शिरकत की।
यहां महिलाओं द्वारा सरकारी योजनाओं के लाभ नहीं देने की शिकायत होने लगी। सचिव दीपक कुमार, प्रधान रजनी जयसवाल व प्रतिनिधि अनिल जायसवाल इन समस्याओं से निपटाने के लिए गांव में कैंप लगाने को कहा। उन्होंने प्रधान रजनी जायसवाल को गांव में डुग्गी पिटवाने तीन बाद कैंप लगाकर शिकायतों को निपटाने के आदेश दिए हैं। फिर पश्चिम बेलावं स्थित गौशाला गाय को हरा चारा व गुड़ खिलाया।
इसी क्रम में पशु चिकित्सा केसरगंज डा. अनिल वर्मा के एआई रिपोर्ट, दुधारू गायों की रिपोर्ट आदि पर फटकार लगाई। गंगातीरी गायों में शाहीवाल सीमेन देने पर जमकर खरी-खोटी सुनाई। परिसर में तैयार गोबर खाद ब्रिकी कर आय बढ़ाने की सलाह प्रधान रेशामा बानो को दी। इसके बाद केसरगंज स्थित कस्तूरबा विद्यालय का भ्रमण किया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, भाजपा कोठी मंडल अध्यक्ष कमल सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार जायसवाल, जिला कार्यकारी सदस्य रामतीरथ वर्मा ,वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार सिंह वन, दरोगा सचिन पटेल, प्रधान प्रतिनिधि औन जैदी, ऐसे में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular