Homeउत्तर प्रदेशकार दुर्घटना में पति पत्नी की मौके पर ही मौत, दो घायल

कार दुर्घटना में पति पत्नी की मौके पर ही मौत, दो घायल

7 / 100 SEO Score

हैदरगढ़ – पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हैदरगढ़ के निकट एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दाऊदपुर के पास कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में कार सवार अमेठी के एक दंपति जोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। कार लखनऊ जा रही थी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस पर दुर्घटना ग्रस्त हुई कार में मृत लोगो की पहचान जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना उम्र 48 और उनकी पत्नी मंजू उम्र 46 के रूप में हुई है। कार में सवार अन्य दो लोग आयुष सिंह और उनकी पत्नी श्वेता सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया है। कार सवार सभी लोग जनपद अमेठी के गौरीगंज अंतर्गत बरनाटीकर वार्ड नंबर 11 के निवासी थे। बताया जा रहा है कि हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार में जाने के दौरान हुआ। कार के पलटने से वाहन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को एम्बुलेंस से हैदरगढ़ भिजवाया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular