Homeउत्तर प्रदेशकार बाइक की हुई जोरदार भिडंत बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत

कार बाइक की हुई जोरदार भिडंत बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत

8 / 100 SEO Score

लंभुआ, सुल्तानपुर- लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर नरहरपुर गांव के पास शनिवार देर रात कार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जबकि कार का चालक भाग निकला। चांदा के बरुआ उत्तरी निवासी वीरेंद्र मिश्र (42) शनिवार को एक निमंत्रण में लंभुआ आए थे। देर रात बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान जौनपुर जा रही कार वीरेंद्र की बाइक में पीछे से टकरा गई। कार से टकराने के बाद वह बाइक से गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे के बारे में लंभुआ पुलिस को जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि कार व क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। चालक भाग निकला। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular