Homeउत्तर प्रदेशकार व बाईक की टक्कर में बचाने में कार पेड़ से टकराई,-बाईक...

कार व बाईक की टक्कर में बचाने में कार पेड़ से टकराई,-बाईक सवार की ट्रक की चपेट में आकर मौत कार चालक की हालत गंभीर

7 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी – बुधवार की दोपहर उस वक्त भीषण हादसा हो गया जब एक बाइक सवार रायबरेली रोड की तरफ से आ रहा था कि तभी हैदरगढ़ की तरफ से आ रही कार से टक्कर हो गई, कार चालक ने बाइक सवार को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था, कार चालक की कार पेड़ से जा टकराई , वहीं बाइक सवार कार से टकराने पर रोड पर जा गिरा तभी अज्ञात ट्रक बाइक सवार को रौंदते हुये चला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील मिश्रा पुत्र त्रिभुवन नाथ मिश्रा अपने घर पूरे मेहरबान मिश्र से हैदरगढ़ के लिये बाइक से जा रहे थे। वहीं इन्हीं के पड़ोसी बंटू शुक्ला हैदरगढ़ की तरफ से अपने घर जा कार से जा रहे थे और अचानक हादसा हो गया। सुनील मिश्रा(38) की मृत्यु की सूचना पाकर उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है घर में कोहराम मच गया है। सुनील मिश्रा उम्र लगभग 38, अपने माता पिता की इकलौती संतान थे, इनके तीन बच्चे हैं! वहीं बंटू शुक्ला उम्र लगभग 35 निवासी पूरे मेहरबान मिश्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने इन्हें ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया। जहाँ पर उनका इलाज जारी है।
बंटू शुक्ला के सिर मे गंभीर चोट लगी है। सुनील मिश्रा के शव का पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है! ये हादसा हैदरगढ़ रायबरेली रोड पर नयनखेरा चैराहे के पास अंसारी मोड पर हुआ है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular