अमेठी जनपद – संग्रामपुर अंतर्गत शुकुलपुर निवासी राजबहादुर 14 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार मंगलवार की दोपहर को अचानक घर से लापता हो गया था, परिजन उसकी लगातार तलाश करते रहे लेकिन उसका पता न चल सका था, आज बुधवार की सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए नदी के किनारे गए तो नितिन का शव पेड़ से लटका देखा जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण बहन से नाराजगी बताई जा रही है।
किशोर का पेड़ से लटका मिला शव
RELATED ARTICLES




