Homeउत्तर प्रदेशकिसान की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने शव को रखकर किया प्रदर्शन

किसान की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने शव को रखकर किया प्रदर्शन

7 / 100 SEO Score

दोस्तपुर, सुल्तानपुर – सुरहुरपुर गांव में किसान की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने दोस्तपुर थाने में शव रखकर प्रदर्शन किया। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद देर रात परिजन मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। इधर, मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व चार-पांच अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुरहुरपुर गांव निवासी राम खिलाड़ी गांव के मोतीलाल के साथ शनिवार रात खेत गए थे। तभी एक बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और लाठियों से पीटकर राम खिलाड़ी की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी अमरावती के मुताबिक, शाम को गांव के राम सजीवन वर्मा उनके पति और मोतीलाल को लकड़ी लादने के बहाने घर से ले गए थे। वहां पर राम खिलाड़ी की हत्या कर दी गई।
सीएचसी दोस्तपुर से घरवाले अन्य ग्रामीणों के साथ शव लेकर दोस्तपुर थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए प्रदर्शन किया। परिजन व ग्रामीण हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। इसके बाद पुलिस व परिजनों के बीच शांतिपूर्ण बातचीत हुई। जिस पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि अमरावती की तहरीर पर राम सजीवन व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उन्होंने प्रदर्शन की बात से इन्कार किया है।
राम खिलाड़ी ने दो माह पहले अपना आम का पेड़ राम सजीवन वर्मा को पांच हजार रुपये में बेचा था। घरवालों का आरोप है कि आरोपी ने पेड़ की डाल तो कटवा ली, लेकिन पैसा नहीं दिया। फिर राम खिलाड़ी ने अपना पेड़ दूसरे को बेच दिया। इसी बात से दोनों में तनाव चल रहा था। बेलवारे बाजार में पांच दिन पहले राम खिलाड़ी के साथ रामसजीवन ने हाथापाई की थी। दोस्तपुर के सुरहुरपुर गांव में हुई हत्या के मामले में चार बजे तक पुलिस विभाग के किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया। स्थानीय पुलिस अधिकारी बयान देने से बचते रहे। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पेड़ बेचने के विवाद में हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular