Homeउत्तर प्रदेशकुंभ के दौरान राजमार्ग के 35 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

कुंभ के दौरान राजमार्ग के 35 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

8 / 100 SEO Score

प्रयागराज – संगम में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले की पुलिस ने भी इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। जिले की सीमा में स्थित अयोध्या-प्रयागराज प्रमुख राजमार्ग के 35 स्थानों को चिह्नित किया गया है। इन स्थानोंं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे इको लेकर एएसपी ने सोमवार को विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित क्षेत्र के पुलिसकर्मियों को निर्देश भी दिए। प्रयागराज को जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले होटलों व ढाबों पर भी पुलिस की निगाह रहेगी। अपर पुुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि महाकुंभ को जाने वाले मार्ग पर 35 स्थानों का चयन किया गया है। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। तीर्थ यात्रियों के लिए पुलिस की ओर से पूछताछ केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। सभी केंद्रों पर फोर्स की तैनाती रहेगी। पूछताछ केंद्र वायरलेस सिस्टम से लैस रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। महाकुंभ को देखते हुए भारी वाहनों के रूट डायवर्जन का चार्ट भी तैयार किया जा रहा है। महाकुुंभ को जाने वाले पथ पर वाहनों का जाम न लगे इसके लिए पुलिस रूट मैप तैयार कर रही है। उम्मीद है जल्द ही इसे सार्वजनिक भी कर दिया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले मुख्य मार्ग के अलावा जिले के अन्य राजमार्गों की यातायात व्यवस्था के अनुसार रूट डायवर्जन का चार्ट तैयार किया जा रहा है।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular