Homeउत्तर प्रदेशकुकिंग गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में तेज रफ्तार डम्बर ने मारी...

कुकिंग गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में तेज रफ्तार डम्बर ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा होते-होते बचाडम्फर चालक वाहन छोड़ हुआ फरार

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – मसौली थाने के सामने गैस सिलेंडर से भरे ट्रक एव डम्फर के बींच हुई जबरदस्त टक्कर से हाइवे पर अफरातफरी मच गयी। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नही हुआ टक्कर के बाद डम्फर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त तीनो वाहनों को हाइवे से हटवाकर आवागमन दुरुस्त कराया। प्राप्त जानकारी अनुसार घटना गुरुवार की भोर करीब उस समय घटी जब कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरपुर निवासी ट्रक चालक गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को लेकर लखनऊ से गोंडा की ओर जा रहा था। ट्रक जैसे ही मसौली थाने के सामने पहुंचा कि रामनगर की ओर से आ रहे एक डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक मे लदे गैस सिलेंडर पूरे हाइवे पर बिखर गये। इसी दौरान पीछे से आ रहा कंटेनर डम्फर से टकरा गया। तेज आवाज के साथ हुई दुर्घटना से अफरातफरी मच गयी। इसी बींच डम्फर चालक फरार हो गया। पुलिस ने हाइवे पर बिखरे गैस सिलेंडरो को हटवाकर हाइवे को साफ कराया तथा तीनो वाहनों को कब्जे मे ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक यसकांत सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि ज्यादातर लोग गहरी नीद से उठकर हाइवे की ओर दौड़ पड़े गनीमत रही कि गैस से भरे सिलेंडरो मे विस्फोट नही हुआ जिससे बड़ा हादसा टल गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular