Homeउत्तर प्रदेशकुत्तो के झुंड का तीसरा शिकार बना 12 वर्षीय छात्र, शरीर  को...

कुत्तो के झुंड का तीसरा शिकार बना 12 वर्षीय छात्र, शरीर  को नोच डाला’

8 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी – कुत्तो के हमले में तीन दिन पूर्व नर्सरी की छात्रा की मौत के बाद दरहरा छात्रा और सोमवार को 12 वर्षीय छात्र को तीसरा शिकार बना कर कुत्तो ने खौफ का माहौल पैदा कर दिया। बच्चो के साथ लगातार हो रही घटनाओं से लोगो मे भारी आक्रोश है। ताजा और तीसरा मामला थाना जहांगीराबाद इलाके ग्राम दरहरा का है। यंहा के निवासी आतिफ 12 पुत्र मो. अल्ताफ शहावपुर मदरसा शाहबुल उलूम में पढ़ने गया था। वापसी के दौरान दरहरा शहावपुर मार्ग पर एक दर्जन कुत्तो ने छात्र को अकेला देख कर हमला बोल दिया। बच्चे के चीखने की तेज आवाज सुनकर आसपास के खेतो में काम कर रहे किसान डंडे लेकर दौड़ पड़े लेकिन कुत्तो ने छात्र के शरीर पर दो दर्जन से ज्यादा गहरे घाव बना दिये ग्रामीणों की सक्रियता से बच्चे की जान तो बच गयी लेकिन इस घटना ने चारो तरफ खौफ का माहौल पैदा कर दिया। इससे पूर्व इसी गांव में छात्रा रफत जंहा को बुरी तरह नोच डाला था। घटना की खबर जंगल मे आग की तरह फैल गयी और देखते भारी शंख्या में लोग पीड़ित के घर इकठ्ठा हो गए । लोगो मे आक्रोश देख कर जहांगीराबाद थाने के एसआई  राम बदन ने पहुच कर लोगो को शांत कराया। खौफ में स्कूल नही जाते है बच्चे – कुत्तो के हमले से बच्चे अभिभावक खौफ में है। रोज पैदल स्कूल आने जाने वाले बच्चे अब घर से अकेले निकलने में डर रहे है। लोगो का कहना है कि प्रशासन जब तक इन कुत्तो को यंहा से पकड़वा नही लेता हम लोग बच्चो को स्कूल नही भेजेंगे।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular