Homeउत्तर प्रदेशकुर्मी स्वाभिमान महासंघ के बैनर तले मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की...

कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के बैनर तले मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के बैनर तले छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर एसपी वर्मा की अध्यक्षता एव महामंत्री वीरेंद्र कुमार वर्मा के संचालन में मनाई गई। इस मौके पर चित्रपर  माल्यार्पण कर उनके आदर्श को आत्मसात करने पर बल दिया गया। कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  इंजी. सूर्य प्रकाश वर्मा ने समाज के लोगो का आहवान करते हुए कहा कि समाज के नायक देश के पुरोधा छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने जातिवाद की खाई को कम करने के संदेश के साथ एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए समाज के लोगो को प्रेरित किया उन्होंने कहा कि समाज मजबूत बनेगा तो देश मजबूत बनेगा। देश को मजबूत और एकजुट बनाने में योगदान देना ही छत्रपति शिवाजी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला संयोजक मास्टर ओम प्रकाश वर्मा ने छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करते हुए कहा कि समाज के लोगो को सभी क्षेत्रों में अपना योगदान देने से ही समाज को ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है जिसके लिए हम सभी को कुर्मी समाज के इस बैनर तले एकजुट होने की जरूरत है। प्रख्यात कवि अम्बरीष अम्बर  ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर काव्य पाठ किया। डा ओ पी वर्मा श्ओज श् ने अपनी कविता के माध्यम से समा बांध दिया। इसके बाद कविवर डॉ अमरेंद्र श् कुमार वर्मा श् व शरद कुमार वर्मा अनाड़ी ने कार्यक्रम में कविता के माध्यम से प्रेरक विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ई टी एन सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, अरुण प्रकाश वर्मा, भूकान्त वर्मा,जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा,श्याम लाल वर्मा,जयकिशन वर्मा, उत्तम वर्मा,राज किशोर वर्मा,वासुदेव वर्मा,विजय बहादुर वर्मा, डॉ प्रीति वर्मा,नीलम वर्मा, एवं संगीता वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular