Homeउत्तर प्रदेशकृति पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव सम्पन्न

कृति पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव सम्पन्न

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी- कृति पब्लिक स्कूल भगवानपुर के वार्षिकोत्सव समारोह का मुख्य अतिथि राज्य मंत्री औद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश जसवंत सिंह सैनी ने प्रबन्धक हिमांशु सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ फरजाना शकील अली की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बताते चले कि रविवारकार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जसवंत, प्रबंधक हिमांशु सिंह प्रिंसिपल फरजाना शकील अली और  विशेष अतिथियों दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के पहले भाग में स्वागत नृत्य कक्षा 9 व 11वीं की छात्राओं ने किया ।इसके बाद दसवीं कक्षा के छात्रों द्वारा श्नमो नमो शंकराश् ने सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नर्सरी से  कक्षा दो  के छात्र-छात्राओं द्वारा हृदय स्पर्शी पारिवारिक मूल्यों व सन्मान पर आधारित  शानदार प्रस्तुतियां हुई।
 पुनः नृत्य ड्रामा यू .के.जी ,एल. के.जी, पहली व दूसरी कक्षा के  छात्रों द्वारा कव्वाली, चेयर डांस प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ छात्रों ने क्लाइमेट एक्शन, टटिंग श्आओ तुम्हें चांद पर ले जाएंश् का खूबसूरत प्रदर्शन किया गया। इस मनमोहक प्रदर्शन को दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर सराहा। इसके तुरंत बाद स्कूल के तीसरी से बारहवीं कक्षा के छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया ।महाभारत के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रेयर डांस नवीं व ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों ने किया। छात्रों के माता-पिता अपने बच्चों का उत्साह वर्धन तालियां बजा कर करते रहे। जो मंच पर प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों द्वारा 3 घंटे तक शानदार प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम का समापन विजेता होप हाउस को ट्रॉफी देने के साथ हुआ। प्रिंसिपल ने धन्यवाद प्रस्ताव और वार्षिक दिवस समारोह में उपस्थित सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देकर राष्ट्रगान के साथ विद्यालय के वार्षिकोत्सव -अभिव्यक्ति का समापन किया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular