Homeउत्तर प्रदेशकॉवरियों की सुविधा के लिए मसौली राज्य मार्ग पर स्वच्छता अभियान

कॉवरियों की सुविधा के लिए मसौली राज्य मार्ग पर स्वच्छता अभियान

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर लोधेश्वर महादेवा जाने कावड़ियों को कोई दिक्कत न हो जिसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी नितीश भोंडले व खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर एडीओ पंचायत जानकीराम ने गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्जनों सफाईकर्मियों को लगाकर सड़क को साफ कराया। बताते चले कि बीते एक सप्ताह से अधिक समय से उन्नाव, कानपुर, उराई, मोहबा, झाँसी, हमीरपुर आदि जनपदो से हजारों भक्त गंगा से जल लाकर लोधेश्वर महादेवा मे जल चढ़ाने के लिए कावड़ लेकर पैदल जा रहे है सड़क के किनारे लगी झाड़ियों एव सड़क पर पड़े कंकड़ों से होने वाली दिक्कतो को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी नितीश भोंडले, खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकी राम ने तीन दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों के साथ हाइवे पर झाडू लगवाकर सफाई कार्य करवाया गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular