Homeउत्तर प्रदेशकॉवरियों के हरहरबमबम के जयघोष से गुंजाएमान हुई तीर्थ नगरी महादेवा

कॉवरियों के हरहरबमबम के जयघोष से गुंजाएमान हुई तीर्थ नगरी महादेवा

7 / 100 SEO Score

रामनगर, बाराबंकी – पांवों में घुंघरू के मधुर ध्वनि बम बम भोले, हर हर बम बम शिव शिव के जयकारों के साथ कंधे पर कॉवर में गंगाजल व अन्लिय पूजन सामग्री महाकाल के अनन्य भक्त लोधेश्वर महादेवा को महादेव के दर्शन के लिए लालायित निरंरत बड़े बड़े जत्थों की शक्ल में महादेवा फाल्गुनी मेले में जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे हैं। जिनमें से अधिकांश श्रद्धालु 5-10 वर्षों से निरंतर यहां कॉवर ले आ रहे है। बताते चलें कि महाशिवरात्रि महापर्व को लेकर देवाधिदेव महादेव भोलेनाथ के भक्तों का उत्साह चरम पर है। लोधेश्वर महादेवा फाल्गुनी मेले में  कानपुर, उन्नाव, जालौन,  बांदा  हमीरपुर, चित्रकूट चंबल, लखनऊ,  रायबरेली सहित विभिन्न जनपदों से आने वाले कांवरिया भक्तों का जत्था लोधेश्वर महादेवा मन्दिर पहुंचने लगा है। जिनकी संख्या में प्रतिदिन हो रही वृद्धि से पूरा तीर्थ स्थल मेले में परिवर्तित हो गया है। हर हर बम बम के जयकारों के से पूरा महादेवा क्षेत्र गुंजायमान है। मोहान कानपुर के महंत बाउवा गुरु के साथ आए 40 शिष्यों  में सौरभ कश्यप, आलोक, प्रेम भोला, विकास, विनय ने बताया कि वह छठवीं बार पैदल महंत के साथ  पैदल कॉवर में गंगाजल लेकर आ रहे हैं। जबकि इसके पहले वह कई दर्जनों बार अन्य साधन से भी आए हैं। वहीं पश्चिमी बाग मेला मैदान में भंडारा आयोजित कर रहे उन्नाव के पलिहर निवासीगण राम सागर, योगेंद्र कुमार, स्वतंत्र कुमार, ननके ने बताया कि वह 30 लोगों के समूह के साथ कॉवर लेकर आए हैं और महादेव में जलाभिषेक कर पूड़ी, सब्जी, तहरी आदि भोज का दो दिवसीय भंडारा आयोजित कर रहे हैं। महादेव मेला में सजी विविध दुकानों में श्रद्धालु खरीदारी कर रहे हैं। थाना प्रभारी अजयकुमार त्रिपाठी मेला क्षेत्र का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को सुरक्षा का एहसास करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम सहित भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। वहीं सीसीटीवी कैमरों से भी मेला क्षेत्र में प्रशासन की नजर है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular