Homeउत्तर प्रदेशकोटवा धाम में धूमधाम से मनाया गया जगजीवन दास बड़े बाबा का...

कोटवा धाम में धूमधाम से मनाया गया जगजीवन दास बड़े बाबा का 355वां जन्मोत्सव

8 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – कोटवा धाम में श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा का 355वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। अघहरण सरोवर पर दीप प्रज्वल आईटी किया गया। 4 फरवरी को होने वाले इस आयोजन में राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग रहा है। जिला प्रशासन ने मेले की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। बताते चलें कि रामनगर के पुलिस उपाधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव के अनुसार, मेले को तीन सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर में पर्याप्त संख्या में पुलिस, पीएसी और महिला पुलिस बल तैनात है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर और मेला परिसर में 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। बड़े वाहनों के लिए पितामह दास कुटी के पास बरदाही में, जबकि दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए कलकत्ता बाग में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से कोटवा धाम चैराहे से मंदिर के मुख्य मार्ग पर दो स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। अभरन सरोवर में नाव और गोताखोरों की टीम भी तैनात है। बड़े बाबा का जन्म लगभग साढ़े तीन सौ वर्ष पूर्व बाराबंकी जनपद के सरदहा गांव में हुआ था। उन्होंने सत्यनामी सम्प्रदाय की स्थापना की, जिसमें सभी जातियों के लोगों को स्थान दिया। बता दें कि देश भर में इस पंथ के करोड़ों अनुयायी है। जो जन्म दिवस, कार्तिक पूर्णिमा और बैसाखी पूर्णिमा पर कोटवा धाम आकर दर्शन-पूजन करते हैं।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular