Homeउत्तर प्रदेशकोठी इंस्पेक्टर संतोष सिंह की कार्रवाई से हड़कंप ,गिरोह सरगना रोहित त्यागी...

कोठी इंस्पेक्टर संतोष सिंह की कार्रवाई से हड़कंप ,गिरोह सरगना रोहित त्यागी समेत दो विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट दर्ज, एक गिरफ्तार

7 / 100 SEO Score

 

कोठी, बाराबंकी – जिले स्तर पर गिरोह बनाकर चोरी व नकबजनी की घटनाओं में सक्रिय दो आरोपियों के विरुद्ध कोठी इंस्पेक्टर ने गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि क्षेत्र में एक बैंक में सेंध काटने के साथ थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उनके ऊपर कई आपराधिक मुकदमें भी दर्ज है। कोठी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि 9 नवंबर 2024 की रात को क्षेत्र के केसरगंज स्थित आर्यावर्त बैंक में सेंध काटकर चोरी व 16 अक्टूबर 2024 की रात कोठी चौराहा स्थित एक घर में चोरी की घटना सूचना मिली थी। दोनों मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस जांच में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गिरोह सरगना रोहित त्यागी पुत्र जगन्नाथ कोरी निवासी ग्राम संसारा थाना हैदरगढ़़ जनपद बाराबंकी अपने गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक पुत्र रामचन्द्र कोरी निवासी ग्राम संसारा थाना हैदरगढ द्वारा घटना कारित के उजागर हुई। जो कि जनपद स्तर पर गिरोह बनाकर चोरी व नकबजनी की अपराधिक घटनाओं में सक्रिय पाए गए। जो आर्थिक लाभ के लिए घटना करते रहे।  उप्र गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया का अधिनियम 1986 की धारा 3 (1) अन्तर्गत दंडनीय अपराध है। इनके विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी द्वारा अनुमोदन मिला। जिससे शुक्रवार दोनों विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई। वांछित आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular