Home उत्तर प्रदेश कोठी प्रभारी  निरीक्षक ने छात्र एवं छात्राओं को  यातायात जागरूकता का पढ़ाया पाठ

कोठी प्रभारी  निरीक्षक ने छात्र एवं छात्राओं को  यातायात जागरूकता का पढ़ाया पाठ

0
कोठी प्रभारी  निरीक्षक ने छात्र एवं छात्राओं को  यातायात जागरूकता का पढ़ाया पाठ

कोठी ,बाराबंकी – बाल विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कोठी थाना के तेज तर्रार प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया जो बच्चे बाइक से स्कूल आते हैं वह जब तक अपना लाइसेंस ना बनवा लें तब तक बाइक ना चलाएं और अपने घर परिवार के लोगों को इस बात से जागरूक करें कि जब भी घर से दो पहिया वाहन लेकर निकले तो बिना हेलमेट के ना निकले और यदि चार पहिया वाहन से निकलते हैं तो सीट बेल्ट अवश्य लगायें। इसके अलावा सड़क सुरक्षा के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, अशोक कुमार, तिलक राम ,मनोज कुमार, गायत्री ,निहारिका सहित अन्य शिक्षक शिक्षकाए व छात्र एवं छात्राएं मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here