Homeउत्तर प्रदेशक्रॉसिंग पर दुरुस्त किए गए रेल ट्रैक, लगा जाम

क्रॉसिंग पर दुरुस्त किए गए रेल ट्रैक, लगा जाम

7 / 100 SEO Score

भदैंया ,सुल्तानपुर – लखनऊ वाराणसी हाईवे के पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से 12 घंटे का ब्लॉक लेकर रेल ट्रैक को दुरुस्त किया गया। हाईवे के वाहनों को दोमुहां-पखरौली वाया लोलेपुर के रास्ते से भेजा गया। रूट डायवर्जन किए जाने से यात्रियों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। काम होने के बाद रात आठ बजे के बाद ब्लॉक खोला गया। इधर, कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्ग पर कई बार रुक रुक कर जाम लगता रहा। पखरौली रेलवे क्रॉसिंंग 69 बी पर रोड ब्लॉक लेकर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से रेलपथ की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। कई स्थानों पर रेल ट्रैक बदले गए। पुराने हटाकर नए ट्रैक बिछाए गए। रेलवे के अभियंताओं के मुताबिक डाउन लाइन के ट्रैक पर ट्रेनों को स्पीड में चलाने में कुछ समस्या आ रही थी। ट्रेनों को अप लाइन से गुजारा गया। दिन में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों के लिए दोमुहां चौराहे के पास से रूट डायवर्जन कर दिया गया था। राजमार्ग से गुजरने वाले भारी व छोटे वाहन दोमुहां के रास्ते से धरौली वाया लोलेपुर होकर गुजारे गए। यातायात व्यवस्था के लिए दोमुहा चौराहे, धरौली व लोलेपुर के पास कोतवाली देहात थाने की पुलिस मौजूद रही। वैकल्पिक मार्ग दोमुहा, कामतागंज, पखरौली, धरौली बाजार में कई बार जाम भी लगा। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्क्त करनी पड़ी। रेलपथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके प्रसाद ने बताया कि ट्रैक की फाइनल टेस्टिंग के बाद क्रॉसिंग को खोल दिया गया। पखरौली रेलवे क्रॉसिंग की डाउन लाइन पर रेल ट्रैक कार्य को लेकर वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा अप एक्सप्रेस, रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस, वाराणसी-उज्जैन महाकाल अप एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को पखरौली रेलवे क्रॉसिंग से अप लाइन पर काॅशन पर 10 केएमपीएच की स्पीड से चलाया गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular