सिद्धौर, बाराबंकी – स्थानीय नगर पंचायत सिद्धौर में होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए उप जिला अधिकारी हैदरगढ़ व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। बुधवार को उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ शम्स तबरेज खान व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट समीर कुमार सिंह के नेतृत्व मे कस्बा सिद्धौर में रंगों का पर्व होली को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए नगर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का एहसास कराया।इस मौके पर अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, वरिष्ठ लिपिक शिरीष मिश्रा, नगर लेखपाल आनंद प्रकाश थाना अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह सिद्धौर चैकी प्रभारी रामप्रकाश मिश्रा,दीवान लच्छी राम मधुकर,अंजनी तिवारी,अरुण जायसवाल,आनंद यादव,पीसी उदय शंकर मिश्र सहित सिद्धौर व असंद्रा पुलिस भारी संख्या में मौजूद रहे।




