Homeउत्तर प्रदेशखंभे से टकराई तीर्थयात्रियों की कार

खंभे से टकराई तीर्थयात्रियों की कार

7 / 100 SEO Score

लंभुआ, सुल्तानपुर – अयोध्या दर्शन के बाद लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार टायर फटने से बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं, जबकि अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। पश्चिम बंगाल के कुछ तीर्थयात्री कार से प्रयागराज पहुंचे थे। महाकुंभ स्नान के बाद वे कार से अयोध्या चले गए थे। सोमवार देर रात कार सवार तीर्थयात्री लंभुआ के रास्ते काशी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में तीर्थयात्रियों की कार दियरा रोड के किनारे एक बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभे से कार टकराते ही आसपास के लोग जाग गए। लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला। एक यात्री के पैर में मामूली चोट आई थी जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular