Homeउत्तर प्रदेशखाटू श्याम बाबा की धूमधाम से गाजेबाजे के साथ निकली भव्य यात्रा

खाटू श्याम बाबा की धूमधाम से गाजेबाजे के साथ निकली भव्य यात्रा

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा भगाईपुरवा स्थित दुर्गा माता मंदिर से प्रारंभ होकर अमलोरा त्रिलोकपुर सिहाली होते हुए खाटू श्याम मंदिर सघईपुरवा तक पहुंची। खाटू श्याम की आकर्षक झांकी यात्रा का विशेष आकर्षण थी, जिसकी श्रृंगार की चारों ओर प्रशंसा हो रही थी। यात्रा में बौवा यादव और रिंकू वर्मा द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए त्रिलोकपुर चैकी प्रभारी विनय कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। यात्रा में पुनील, चंदन, रामविलास, रोहित कुमार, विजय यादव, अरुण कुमार, दीपू यादव, रामशंकर वर्मा, सूरज यादव, मुलायम यादव, अनिल कुमार, संतोष सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। खाटू श्याम मंदिर सघईपुरवा पहुंचने पर मंदिर के पुजारी ने यात्रा का विधिवत स्वागत किया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए, जो बाबा का निशान लेकर चल रहे थे। मार्ग में महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, जबकि पुरुष श्हारे के सहारेश् के जयकारे लगा रहे थे। डीजे की धुन पर बच्चे नृत्य कर रहे थे। कस्बे से गुजरते समय छतों पर खड़ी महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular