फतेहपुर, बाराबंकी – मंगलवार को कस्बे के जारक् वीर बाबा मुहल्ला फैयाजपुरा स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
मालूम हो भजन की शुरुआत गायक आकाश गुप्ता ने ष्श्याम तेरे भरोसे मेरा परिवार है से करते हुए कीर्तन की है रात, पलके ही पलके बिछायेंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आयेंगे, श्याम कभी निर्धन के घर भी आया करोष् जैसे भजन सुनाकर श्याम प्रेमियों को भाव विभोर कर दिया। प्रसिद्ध लेखक व गायक विनोद कुमार गाडोदिया बिन्नु ने अपने भजनों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार आकर्षण का केन्द्र रहा। भंडारे के प्रसाद के साथ कार्य क्रम का समापन हुआ। पूजा कमेटी के अनिल अग्रवाल, नलिन निगम, किशन सोनी, मुकेश अग्रवाल, अखिलेश जोशी, सूरज गुप्ता, रमेश अग्रवाल, सूरज चाट, अमन अग्रवाल, वीरेन्द्र निगम, शरद, इशांत, गौरव, अनमोल सहित काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।




