Homeउत्तर प्रदेशखाना खाकर टहलना पड़ा महंगा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत

खाना खाकर टहलना पड़ा महंगा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम उधौली चैराहे पर रात्रि मे खाना खाकर टहलने निकले 25 वर्षीय युवक को एक अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उधौली निवासी 25 वर्षीय हर्ष गुप्ता पुत्र कमलेश गुप्ता उर्फ मुन्ना खाना खाने के बाद लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर टहल रहे थे तभी लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
मृतक अविवाहित था दुर्घटना की सूचना मिलते ही घर परिवार मे कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular