Homeउत्तर प्रदेशखुर्दमऊ गांव में आग लगने से करीब तीस बीघे गेहूं की फसल...

खुर्दमऊ गांव में आग लगने से करीब तीस बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – पछुआ हवाओं के तेज झोको के साथ ही साथ खुर्दमऊ रसूलपुर गांव के किसानों के खेतों में लगी भीषण आग ने जमकर कहर बरपाया। किसानों की गाढी कमाई से खेतों में खड़ी करीब बीस बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। जिससे किसानों कीजिये आंखों में बहते आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को दिन में करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से चन्दू के खेत से फैली आग देखते देखते रामचन्द्र, हरिश्चन्द्र,बुधनू आदि किसानों के गेहूं के खेतों में लगी हुई फसल को अपने आगोश में ले लिया। चारों तरफ अफरा तफरी मच गई प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार ने पुलिस कर्मियों एंव ग्रामीणों से यूकेलिप्टस के बडे बडे पत्तेदार डन्ठल तोडवा कर आग बुझाने की बात कही इसी दौरान दर्जनों महिलाए ने इंजन से बाल्टियों में पानी भर भर कर आग में पानी फिंकवाने लगे। भा कि यू नेता एंव बदोसरांय के प्रधान निसार मेंहदी अपने दर्जनों किसानों के साथ आग बुझाने में महती भूमिका निभाई।फायर ब्रिगेड सिरौलीगौसपुर की गाडी आयी लेकिन वह घटना स्थल से 200 मीटर पहले ही चकरोड के गड्ढों में फंस गयी। फायर बिग्रेड के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे और पत्तियों के डन्ठल से आग बुझाने में कडी मशक्कत की दो सैकडा से अधिक ग्रामीणों व पुलिस की कडी मशक्कत के बाद एक घन्टें बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर तहसीलदार शरद सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे आग बुझवाने में राजस्व कर्मियों ने भी सहयोग किया तथा आग से हुये किसानों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर को प्रेषित करने की बात बताई‌। उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने बताया है कि आग से किसानों की फसल के हुए नुकसान की रिपोर्ट आते ही किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular