Homeउत्तर प्रदेशखेत में हाई टेंशन लाइन का तार गिरने से लगभग पांच बीघे...

खेत में हाई टेंशन लाइन का तार गिरने से लगभग पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई राख

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – नगर पंचायत सिद्धौर मे खेत में हाई टेंशन लाइन का तार गिरने से लगभग पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। नगर पंचायत सिद्धौर में पूरे मक्का वार्ड के निवासी चमन, मुन्ना व जुगल किशोर के खेत से हाई टेंशन विद्युत लाइन निकली है। गुरुवार को तेज हवाओं के चलते विद्युत तार आपस में टकरा गए और शार्ट सर्किट होने के कारण विद्युत तार टूट कर गिर गया। जिस खेत में लगी गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र पर जब तक दी गई। तब तक लगभग 5 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से पानी का टैंकर ले जाकर पानी का छिड़काव करने के बाद आग पर काबू पा लिया। हल्का लेखपाल आनंद प्रकाश का कहना है कि आग लगने से गेहूं की फसल जलने की सूचना मिली है। इसकी रिपोर्ट तहसील में दी जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular