प्रतापगढ़ – प्रतापगढ़ का पति सऊदी में नौकरी कर रहा था, और पत्नी गांव में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी। लेकिन यह कहानी एक दर्दनाक मोड़ पर खत्म हुई। 4 महीने की गर्भवती महिला शहनाज़ बानो की मौत गर्भपात के दौरान हो गई। महिला अपने प्रेमी इरफान के साथ चोरी-छिपे लालगंज के संजीवनी अस्पताल में गई थी, जहां गर्भपात के दौरान ब्लीडिंग ज्यादा हो गई और उसकी मौत हो गई। डर के मारे प्रेमी और डॉक्टर ने महिला का शव चुपचाप बाइक पर रखकर खेत में फेंक दिया। पुलिस ने जब शव बरामद किया, तो पूरा मामला खुला और इंसानियत को झकझोर देने वाला सच सामने आया। अब प्रेमी इरफान और डॉक्टर नफीस को गैर-इरादतन हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है। संबंधित अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है।
गर्भपात के दौरान एक युवती की हुई मौत
RELATED ARTICLES




