Thursday, February 12, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे 5 लोगों को कुचला, तीन...

गाजीपुर ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे 5 लोगों को कुचला, तीन बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश – गाजीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। गहमर कोतवाली क्षेत्र के मां कामाख्या धाम के पास शुक्रवार देर रात एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रेलर हादसे के बाद फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे बिहार बॉर्डर के पास से पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेलर की रफ्तार बहुत अधिक थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह भयानक हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular