Homeउत्तर प्रदेशगुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा में तीन दिनों के आयोजन में जनपद...

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा में तीन दिनों के आयोजन में जनपद के चिकित्सकों ने भी की शिरकतविभिन्न जिलों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवाष् के मूल मंत्र पर स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने वाले अग्रणी समाजसेवी संगठन नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन अवध प्रांत एवं गोरक्ष प्रान्त द्वारा श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के अंतर्गत संचालित गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के पांचवें संस्करण के क्रम में नेपाल के सीमावर्ती जिलों महाराजगंज, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर के थारू आदिवासी बहुल क्षेत्रों में निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुक्रवार शनिवार इतवार को आयोजित किए गए। जिसमें जनपद के भी सरकारी एवं निजी चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल कर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
बताते चलें की उक्त जानकारी देते हुए नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन की जनपदीय शाखा  के जिला महासचिव डॉ रोहित प्रसाद ने बताया कि शनिवार 08 फरवरी को चिकित्सकों का एक दल जिला चिकित्सालय से जनपद श्रावस्ती में जाकर दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। संघ के मा.जिला संघचालक डॉ आर एस गुप्ता, सह विभाग प्रचारक अमरजीत, जिला अध्यक्ष डॉ रोहित अग्रवाल, जिला महासचिव डॉ रोहित प्रसाद तथा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री आर पी सिंह विसेन ने भगवा ध्वज दिखा कर दल को रवाना किया।
प्रथम दल का नेतृत्व जिला कोषाध्यक्ष डॉ अमित वर्मा द्वारा किया गया जिसमें डॉ आयुष्मान गुप्ता, आर पी सिंह बिसेन, डा प्रखर, जयविंद,अमन शामिल थे। दूसरे दल का नेतृत्व जिला सेवा यात्रा प्रमुख डॉ संजीव साहू ने किया जिसमें डॉ स्वाति शैली, जितेन्द्र शर्मा, डॉ आयुष्मान सिंह, जितेंद्र आदि शामिल रहे।
   कार्यक्रम के दूसरे दिन 09 फरवरी को आरोग्य भारती की जिलाध्यक्ष डॉ अनुपमा टिबडे़वाल ने भगवा ध्वज लहराकर चिकित्सा दलों को रवाना किया। चिकित्सकों का प्रथम दल जनपद बलरामपुर के मेगा स्वास्थ्य शिविर के लिए रवाना हुआ जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष डॉ रोहित अग्रवाल ने किया ।इस दल में डॉ सुनील रावत, डॉ विनय जैन,दुष्यंत त्रिपाठी, सुधाकर वर्मा आदि शामिल रहे। दूसरा दल जिला महासचिव डॉ रोहित प्रसाद के नेतृत्व में जनपद लखीमपुर में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर के लिए रवाना हुआ जिसमें डा आनंद जायसवाल, आर पी सिंह विसेन, अभिषेक बाजपेई,डा हितेश राठौर, डॉ नीलू, डा ईशान, डॉ राहुल तथा हरिकेश गुप्ता शामिल रहे। इसी तरह तीसरा दल जनपद श्रावस्ती के मेगा स्वास्थ्य शिविर के लिए रवाना हुआ जिसमें डॉ निशांत, डॉ किरण, डॉ गुलाटी व अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी शामिल रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular