Homeउत्तर प्रदेशगोमती नदी में नहाते समय चार युवक गहराई में डूबे एक की...

गोमती नदी में नहाते समय चार युवक गहराई में डूबे एक की मौत

6 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर – बल्दीराय के मिठने घाट पर शुक्रवार दोपहर गोमती नदी में नहाते समय चार युवक गहराई में पहुंचकर डूबने लगे। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से चारों को नदी से बाहर निकाला गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। तीनों को ग्रामीणों ने बचा लिया। अंबेडकरनगर जिले के बसखारी हरैया निवासी शिवम राजभर (19) गांव के ही अपने दोस्त धनंजय (19) व अमेठी जिले के दो दोस्तों के साथ गोमती नदी के मिठने घाट पर नहाने दोपहर को पहुंच गए। इसमें बड़ा कुंडा कोतवाली मुसाफिरखाना, जिला अमेठी निवासी ध्रुवराज (20) और मुसाफिरखाना के पनिहार पावर हाउस निवासी सुमित (18) थे। चारों युवक एक साथ नदी में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय गहराई में पहुंच जाने से चारों युवक पानी में डूब गए। चारों को डूबते देखकर मौजूद ग्रामीण नदी में उतर पड़े। रस्सी व अन्य के सहारे रेस्क्यू करते हुए चारों युवकों को बाहर निकाला। नदी के निकालने के बाद भी शिवम की मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों को ग्रामीणों ने बचा लिया।
ग्रामीणों के मुताबिक शिवम राजभर तारा का पुरवा थाना धनपतगंज अपने रिश्तेदारी घूमने गया था। वहां से वापस आते समय गोमती नदी के मिठने घाट पुल के नीचे गर्मी अधिक होने से दोस्तों के साथ नहाने चला गया। शिवम अमेठी के मुंशीगंज बाजार में मिठाई की दुकान पर काम करता था। चौकी इंचार्ज वलीपुर अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई है।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular