Homeउत्तर प्रदेशगोमती में उतराता मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

गोमती में उतराता मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

7 / 100 SEO Score

सतरिख, बाराबंकी- सतरिख थाना क्षेत्र स्थित जाटा बरौली के मल्हनन पुरवा में गोमती नदी में एक अज्ञात शव उतराता हुआ मिला। शव को नदी में बहते हुए देख स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सतरिख पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय निवासियों के मुताबिक, सुबह के समय जब लोग नदी के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने शव को पानी में बहते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात शव की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।लेकिन पुलिस ने उसकी शिनाख्त के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। शव के कपड़े और अन्य संकेतों के आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है। सतरिख थाना प्रभारी ने बताया कि शव के आसपास के गांवों में भी तलाश की जा रही है, ताकि शिनाख्त हो सके।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular