Homeउत्तर प्रदेशगौरीगंज पुलिस ने चोरी की 04 बाइक के साथ 04 चोरों को...

गौरीगंज पुलिस ने चोरी की 04 बाइक के साथ 04 चोरों को किया गिरफ्तार

8 / 100 SEO Score

जनपद अमेठी – में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम उ0नि0 प्रदीप सिंह थाना गौरीगंज मय हमराह द्वारा सुल्तानपुर-रायबरेली रोड पर मिश्रौली बाइपास के पास तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान 02 मोटरसाइकिल पर 04 संदिग्ध व्यक्ति आ रहे थे, उक्त संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो वापस लौटकर भागने की लगे, जिन्हे हिकमतअमली से घेर कर पकड़ लिया गया । पूछने पर चारो व्यक्तियों ने अपने नाम क्रमश: 1. आयुष यादव पुत्र ज्ञान प्रकाश यादव निवासी ग्राम तुलसीपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी 2. सुनील कुमार सरोज पुत्र रामकिशोर सरोज निवासी ग्राम गोपालपुर थाना व जनपद अमेठी 3. सोनू सरोज पुत्र शंभूलाल सरोज निवासी छोटा रामनाथपुर थाना व जनपद अमेठी 4. शिवा पुत्र जगरूप निवासी ग्राम परसांवा थाना व जनपद अमेठी बताया । अपाचे मोटरसाइकिल एवं स्पेलन्डर मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर दिखा न सके, भागने का कारण पूछने पर चारो व्यक्तियों ने बताया कि य़ह दोनो मोरसाइकिल चोरी की है । जिसमें से अपाचे मोटरसाइकिल थानाक्षेत्र संग्रामपुर के धोयें से करीब 01 माह पूर्व व स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल थानाक्षेत्र अमेठी के धम्मौर रोड के पास करीब 02 माह पूर्व चोरी किया था, हम चारो लोग मिलकर शादी, अन्य कार्यक्रमों व भीड़भाड़ वाले स्थानो से मोटरसाइकिल चोरी करते है । अभियुक्त आयुष यादव के कब्जे से 01 अपाचे मोटरसाइकिल एवं अभियुक्त सुनील कुमार सरोज के कब्जे से 01 स्पेलन्डर बरामद हुई । गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि 02 अन्य अपाचे मोटरसाइकिल जिन्हे हम लोगों ने करीब 4-5 माह पहले अमेठी रेलवे स्टेशन के पास से चोरी किया था, जिसे ग्राम मनीरामपुर में छिपा कर रखे हैं । अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम मनीरामपुर से चोरी की 02 अन्य अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई । बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों को मौके से समय करीब 04.25 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।उक्त बरामद मोटरसाइकिलों में से 01 अपाचे मोटरसाइकिल के संबंध मे थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी पर, 01 अपाचे मोटरसाइकिल के संबंध मे थाना व जनपद अमेठी पर अभियोग पंजीकृत है ।
 
 

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular