जनपद अमेठी – में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 प्रदीप सिंह थाना गौरीगंज जनपद अमेठी मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 नफर जिलाबदर अभियुक्त अवशेष सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम पचेहरी थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष को समय करीब 09:00 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त जनपद अमेठी से जिलाबदर है । थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गौरीगंज पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES




